breaking news

VD Satheesan Kerala CM – केरलम में CM को लेकर सस्पेंस खत्म, वीडी सतीशन के नाम का ऐलान

अन्य

VD Satheesan Kerala CM – केरलम में पिछले 10 दिनों से चल रहा सीएम फेस को लेकर सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया है।

VD Satheesan Kerala CM

कांग्रेस ने वीडी सतीशन के नाम का ऐलान किया। वे परावूर से विधायक हैं। सीएम फेस को लेकर पिछले काफी दिनों से जद्दोजहद चल रही थी।

कांग्रेस महासचिव दीपा दासमुंशी ने सतीशन के नाम की घोषणा की। विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित हुए थे।

सतीशन के नाम के ऐलान के बाद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि आलाकमान के फैसले से मैं पूरी तरह संतुष्ट हूं। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने मुझे बुलाया, मेरी राय पूछी और हम सबने मिलकर इस पर बात की।

मैं उन सभी विधायकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने मुझे अपना समर्थन दिया।

Share from here