Advertisement
Dada The Sourav Ganguly Story

Dada The Sourav Ganguly Story – सौरव गांगुली की बायोपिक का फर्स्ट लुक आउट, पर्दे पर इस दिन दिखेगी ‘दादा’ की कहानी

खेल मनोरंजन

Dada The Sourav Ganguly Story – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली आज 8 जुलाई को अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं।

Advertisement

Dada The Sourav Ganguly Story

इस दिन ‘दादा- द सौरव गांगुली स्टोरी’ का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है। जिसमें राजकुमार राव सौरव गांगुली की तरह टी-शर्ट निकालकर लहराते दिख रहे हैं।

यह वही खास सेलिब्रेशन है, जो इंग्लैंड के खिलाड़ी एंड्रयू फ्लिंटॉफ को करारा जवाब था। इसी के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है।

यह फिल्म 14 मई, 2027 को रिलीज होगी। इस बायोपिक में सौरव गांगुली की कहानी दिखाई जाएगी, जिसमें बचपन से लेकर भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान बनने तक सबकुछ होगा।

इस रोल के लिए राजकुमार राव ने बॉडी लैंग्वेज और लुक पर काफी मेहनत की है। इस मौके पर राजकुमार राव ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर शेयर किया

जिसमे राजकुमार राव दादा के लुक में है और लिखा हुआ है – दादा – द सौरव गांगुली स्टोरी’ इसके निचे लिखा है – इन्होने खेल को सिर्फ खेला नहीं, बल्कि उसे बदला है। अब इस पोस्टर को फैन्स का काफी प्यार मिल रहा है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari