Sodepur – उत्तर 24 परगना के सोदपुर के महेंद्र नगर इलाके में आज सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई।
Sodepur
यहाँ एक युवक ने अपनी प्रेमिका पर सरेआम धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी और फिर उसी हथियार से अपने पेट में चाकू मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।
इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, महेंद्र नगर की रहने वाली गीता दास और हाड़ोवा के रहने वाले सुभाष दास के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
Sodepur – सूत्रों के मुताबिक, गीता दास का अपने पति से तलाक हो चुका था। पिछले कुछ समय से दोनों के रिश्ते में काफी अनबन और तनाव चल रहा था।
आज सुबह अचानक सुभाष एक बैग लेकर गीता के पास पहुंचा और उसमें से धारदार हथियार निकालकर गीता पर हमला कर दिया।
उसने गीता को लहूलुहान होने तक बेरहमी से काटा। जैसे ही गीता जमीन पर गिर गई, सुभाष ने उसी चाकू से अपने पेट में वार कर लिया।
चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को तुरंत पानीहाटी स्टेट जनरल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने गीता दास को मृत घोषित कर दिया।
वहीं आरोपी प्रेमी सुभाष दास की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
