Advertisement

Kolkata – बाबा रामदेव का नवम वार्षिकोत्सव 19 को

सामाजिक

सनलाइट, Kolkata। श्री रामदेव बाल प्रचार समिति ट्रस्ट द्वारा बाबा रामदेव की अमृतमयी कथा एवं संकीर्तन का नवम वार्षिकोत्सव “रामापीर रो हेलो” का आयोजन 19 जुलाई को किया जाएगा।

Advertisement

Kolkata Baba Ramdev

कोलकाता के रमा भवन हॉल में कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दिन सुबह 11 बजे से आयोजन शुरू होगा। भक्तों को कथा का रसपान पं. लक्ष्मीकांत व्यास “मुन्नाजी” के श्रीमुख से प्राप्त होगा।

आयोजकों के अनुसार आयोजन से बाबा की दिव्य लीलाओं, उपदेशों एवं लोककल्याणकारी संदेशों का विस्तृत वर्णन किया जाएगा।

इस अवसर पर निज धाम रूणिचा से लाए गए बाबा के श्रीचरणों (पगलियों) का पावन अभिषेक एवं पगलिया दर्शन भी होगा।

रात 8 बजे बाबा की भव्य महा आरती का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के सम्मिलित होने की संभावना है।

आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों से अपने परिवार सहित उपस्थित होकर इस पुण्य अवसर का लाभ उठाने का आग्रह किया है।

इसके अतिरिक्त समिति द्वारा आगामी 06 सितंबर 2026 (रविवार) को भव्य ध्वजा यात्रा का भी आयोजन किया जाएगा।

यह शोभायात्रा श्री गणेश मंदिर, पोस्ता से प्रारंभ होकर श्री रामदेव जी मंदिर, शिव ठाकुर धाम तक निकाली जाएगी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari