Rath Yatra – आज यानी 16 जुलाई से भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरू हो गई है, जो कि 24 जुलाई तक चलेगी।
Rath Yatra
ओडिशा के पुरी में आयोजित होने वाली विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथयात्रा का विशेष और बेहद पवित्र महत्व है।
हर साल आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को इस दिव्य यात्रा का शुभारंभ होता है। विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ और उनके भाई-बहन रथों में विराजमान होकर श्रद्धालुओं को दर्शन देते हुए श्री गुंडिचा मंदिर जाते हैं।
गुंडिचा मंदिर को भगवान जगन्नाथ के मामा का निवास स्थान माना जाता है। लगभग 3 किलोमीटर की इस यात्रा का समापन श्री गुंडिचा मंदिर में होगा।
भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा नौ दिनों तक गुंडिचा मंदिर में ठहरते हैं। यात्रा पूरी करने के बाद उन्हीं रथों पर श्री मंदिर लौटते हैं, जिसे ‘बहुदा यात्रा’ या वापसी रथ यात्रा कहा जाता है।
इस रथ यात्रा में बड़ी संख्या में भक्त शामिल होते हैं। यात्रा के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
कोलकाता, दीघा, अहमदाबाद, दिल्ली समेत देश के विभिन्न हिस्सों में भगवान रथ में सवार हो निकल चुके हैं।
