Womens Asia Cup 2026 Final – भारत और श्रीलंका की महिला टीमें आज टी20 एशिया कप में आमने सामने होंगी।
Womens Asia Cup 2026 Final
मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत सात बार इस टूर्नामेंट का खिताब जीत चुका है, जबकि श्रीलंका मौजूदा चैंपियन है।
दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही हैं। दुबई की धीमी और स्पिन के लिए मददगार पिच पर भी सबकी नजर होगी।
मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा। भारत में मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनीलिव ऐप और वेबसाइट पर देखा जा सकेगा।
Share from here
