Advertisement
sunlight news

कोरोना पॉजिटिव हुआ नगर निगम का कर्मचारी, मचा हड़कंप

कोलकाता
कोलकाता। कोलकाता नगर निगम का एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव हो गया है। इसके बाद पूरे नगर निगम में हड़कंप मचा हुआ है।
नगर निगम सूत्रों के अनुसार निगम के केयरटेकर विभाग का एक कर्मचारी शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद पूरे निगम को बंद कर दिया गया है।
बताया गया है कि जीवाणु मुक्ति का अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा 10 ऐसे लोगों की सूची तैयार की गई है जो उस कर्मचारी के संपर्क में आए थे। जितने कर्मचारी उसके संपर्क में आए थे, उन सबको एकांतवास भेज दिया गया है।
यह भी जानकारी मिली है कि जो कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, वह आखरी बार 17 जून को दफ्तर आया था। उसके परिवार के सभी सदस्यों को भी एकांतवास में भेजा गया है। राज्य स्वास्थ्य विभाग में पूरे हालात पर निगरानी रखी है।
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari