Advertisement
sunlight news

भारत में एक लाख व्यक्तियों पर 30.04 कोरोना के मरीज

देश
नई दिल्ली। भारत में प्रति एक लाख व्यक्तियों पर कोरोना के मरीजों की संख्या दुनिया में सबसे कम है। भारत में प्रति एक लाख व्यक्तियों पर 30.04 कोरोना के मरीज हैं, जबकि यहां आबादी घनी है।
भारत की तुलना में दूसरे देशों में कोरोना के मरीजों की संख्या तीन गुना है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक प्रति लाख नागरिकों में सबसे ज्यादा मरीजों की संख्या अमेरिका में है। यहां प्रति लाख नागरिकों में 671.24 मरीज हैं।
वहीं जर्मनी में 583.88 मरीज, स्पेन में 526.22 मरीज और ब्राजील में 489.42 मरीज प्रति लाख नागरिकों पर है।
दुनिया में यह आंकड़ा 100 के पार है। विश्व में प्रति एक लाख की आबादी पर 114.67 कोरोना के मरीज हैं। दुनिया में अब तक 213 देश कोरोना महामारी के चपेट में आ चुके हैं। दुनिया में अब तक कोरोना के कुल 90 लाख 67 हजार मामले सामने आ चुके हैं। इससे मरने वालों की संख्या 4 लाख 71 हजार से ऊपर पहुंच गई है। राहत की बात यह है कि अब तक 48 लाख से ज्यादा मरीज ठीक भी हो चुके हैं।
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari