Advertisement
sunlight news

कोरोना हालात सामान्य होते ही शुरू होगा ईस्ट वेस्ट मेट्रो का दूसरा चरण

कोलकाता

कोलकाता। कोरोना की वजह से बिगड़े हालात  सामान्य होते ही अत्याधुनिक ईस्ट वेस्ट मेट्रो के दूसरे चरण की शुरुआत कर दी जाएगी। यह जानकारी केंद्रीय पर्यावरण राज्य मंत्री और आसनसोल से सांसद बाबुल सुप्रियो ने सोमवार को दी है।

Advertisement
उन्होंने अपने ट्विटर पर एक के बाद एक तीन ट्वीट किया है जिसमें कहा है कि सॉल्टलेक सेक्टर 5 से स्टेडियम तक ईस्ट वेस्ट मेट्रो के पहले चरण की शुरुआत पहले ही हो गई है। अब फूलबागान तक इसे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने नवनिर्मित स्टेशन की कुछ तस्वीरें भी साझा की है।
बाबुल सुप्रियो ने अपने ट्वीट में केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल और कोलकाता मेट्रो रेल कारपोरेशन के अधिकारियों को तेजी से काम पूरा करने के प्रयासों को  सराहा है और कहा है कि जैसे ही हालात सामान्य होंगे, एक बार फिर ईस्ट वेस्ट मेट्रो के दूसरे चरण की शुरुआत कर दी जाएगी।
अपने ट्वीट में उन्होंने यह भी लिखा है कि फूलबागान तक सुरंग खुदाई और स्टेशन निर्माण का काम पूरा हो गया है। 12 जून को ही कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी ले लिया है। केवल इसका उद्घाटन होना बाकी है।
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari