Advertisement
vidya-sinha-is-in-critical-condition-put-on-ventilator

महशूर अभिनेत्री विद्या सिन्हा वेंटिलेटर पर

मनोरंजन

70 और 80 के दशक की मशहूर बॉलिवुड अभिनेत्री विद्या सिन्हा को वेंटिलेटर पर रखा गया है। उन्हें दो दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विद्या सिन्हा को फेफड़ों और हार्ट की समस्या है। विद्या ने ‘राजा काका’ (1974) से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में किरण कुमार उनके हीरो थे, लेकिन उन्हें फिल्म ‘रजनीगंधा’ (1974) से पहचान मिली। विद्या ने छोटी सी बात, रजनीगंधा, पति पत्नी और वो, मीरा, सबूत, स्वयंवर, लव स्टोरी जैसी फिल्मों में काम किया है।

Advertisement

‘कुल्फी कुमार बाजेवाला’ में सिकंदर की मां का रोल निभा रही 72 वर्षीय विद्या ने महज 18 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। फिल्मों और टीवी में आने से पहले विद्या मॉडलिंग किया करती थीं। विद्या मिस बॉम्बे भी रह चुकी हैं। उन्होंने 2009 में अपने दूसरे पति नेताजी भीम राव सालूंखे के खिलाफ मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया, और वे ये केस जीत भी गईं थीं। इसके बाद दोनों ने तलाक ले लिया था। विद्या ने पहली शादी अपने पड़ोसी और तमिल ब्राह्मण वेंकटेश्वर अय्यर से 1968 में की थी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari