Advertisement

भाजपा ने लगाया सदस्यता अभियान शिविर

कोलकाता

कोलकाता। भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत उत्तर कोलकाता जिला में काफी जगह पर शिविर द्वारा लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया गया।

Advertisement

मनिकतल्ला पूर्व द्वारा उल्टाडांगा चौराहे के निकट, जोड़ासांकू मध्य द्वारा गणेश टॉकीज के निकट शिविर लगाया गया। बेलियाघाटा पश्चिम द्वारा राजाबाजार मोड़ पर और जोड़ासांकू पश्चिम 1 द्वारा राजाकटरा में भाजपा के सदस्यता अभियान का शिविर लगाया गया।

सदस्यता अभियान के सह संयोजक और भाजयुमो उत्तर कोलकाता जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंघानिया के नेतृत्व में शिविर लगा कर चलाये जा रहे सदस्यता अभियान में कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इन शिविरों में काफी संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस दौरान प्रदेश नेता मनोज पाण्डे, सत्यनारायण पाण्डे, सचिन घोष, रेणुका शर्मा, बैद्यनाथ राय, रौशन हलवाई, विकास साव, रवि सिंह, अभिषेक सिंह सहित जिला और मण्डल स्तर के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने शिविर में सक्रिय भूमिका निभाई।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari