अहिरिटोला सर्बोजनिन दुर्गोत्सव ने इस बार आकाशवाणी की थीम पर पंडाल बनाया है। पूरे पंडाल में संगीत से संबंधित चीजों को दर्शाया गया है।
वीडियो देखने के लिए क्लिक करें – अहिरिटोला सार्बोजनिन
समिति के उपाध्यक्ष समीर कुमार रॉय ने बताया कि पुराने जमाने मे आकाशवाणी में जो गाने बजते थे उसकी थीम पर पंडाल बना है। आकाशवाणी की पुरानी यादों को पंडाल अपने मे संजोए है।
उन्होंने बताया कि चाहे वो रेडियो हो या ग्रामोफोन, चाहे पुरानी कैसेट हो या फिर उसकी रील, पंडाल में आपको सभी संबंधित चीजें दिखेंगी। पंडाल में कई संगीतकारों की पेंटिंग्स भी लगाई गई है। इस बार कमिटी अपना 83वां वर्ष मना रही है।