Advertisement
amit shah in kolkata

Amit Shah Bengal Visit – 29 मार्च को बंगाल आ सकते हैं अमित शाह, नए प्रदेश अध्यक्ष…

बंगाल

Amit Shah Bengal Visit – प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की चर्चाओं के बीच गृहमंत्री अमित शाह इस महीने के अंत में राज्य के दौरे पर आ रहे हैं।

Advertisement

Amit Shah Bengal Visit

वे 29 मार्च को एक दिवसीय दौरे पर बंगाल आ सकते हैं। इस दैरान वे कहां जाएंगे, किसके साथ बैठक करेंगे इसे लेकर रविवार को प्रदेश भाजपा के नेतृत्व ने 5 घंटे तक बैठक की।

उस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि शाह का कार्यक्रम किसी खुली सभा के बजाय एक बड़े थिएटर में आयोजित किया जाएगा।

उससे पहले यह भी तय हो जाएगा कि अगले तीन साल के लिए भाजपा की राज्य इकाई की कमान किसके हाथो में दी जाएगी।

पश्चिम बंगाल में भाजपा के संगठनात्मक जिलों की संख्या 43 है। पार्टी के संविधान के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया तभी शुरू हो सकती है, जब 50 प्रतिशत (22) से अधिक जिलों में अध्यक्ष निर्वाचित हो जाएं।

14 मार्च की शाम को भाजपा नेतृत्व ने 25 जिलों के अध्यक्षों के नामों की घोषणा की। इसलिए अब प्रदेश अध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया शुरू करने में कोई बाधा नहीं है।

इसी माहौल में रविवार को दो केंद्रीय पर्यवेक्षकों सुनील बंसल व मंगल पांडे तथा सह-पर्यवेक्षक अमित मालवीय ने प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की।

Amit Shah Bengal Visit – नतीजतन, अटकलें लगाई जाने लगीं कि रविवार को प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए शीर्ष स्तर के नेता के नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari