Amit Shah Rally – 29 नवंबर को धर्मतल्ला में विक्टोरिया हाउस के सामने बीजेपी की जनसभा हो रही है। सभा में शामिल होने के लिए गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता आएंगे।
शाह 29 नवंबर की सुबह कोलकाता पहुंचेंगे। उनका विशेष विमान 11:05 बजे दिल्ली से उड़ान भरेगा। यह दोपहर 1:30 बजे तक कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेगा।
वह कोलकाता हवाईअड्डे से रेस कोर्स के रॉयल कलकत्ता टर्फ कोर्स तक हेलीकॉप्टर से जाएंगे। वहां से वह पोने 2 बजे धर्मतला पहुचेंगे।
बैठक के बाद वह फिर दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे।
Share from here
