breaking news

कोलकाता – सांस लेने में तकलीफ के कारण 2 और बच्चों की मौत

एडेनोवायरस (एडेनोवायरस) तेजी से खतरनाक होता जा रहा है। इस बीच, कोलकाता के दो अस्पतालों में दो और बच्चों की सांस लेने में तकलीफ के कारण मौत हो गई। हालांकि अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि वे अभी एडेनोवायरस पॉजिटिव हैं या नहीं क्योंकि जांच रिपोर्ट नहीं आई है। चंदननगर निवासी 9 माह […]

Continue Reading

मार्च की शुरुआत में तापमान पहुंच सकता है 35 डिग्री

मौसम विभाग के अनुसार कोलकाता और आसपास के जिलों में मार्च की शुरुआत में तापमान 35 डिग्री के पार जा सकता है। कोलकाता में आज न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस है। जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है।

Continue Reading
breaking news

Haridevpur fire – कबरडांगा मोड़ पर बहुमंजिला इमारत में लगी आग

हरिदवपुर (Haridevpur fire) के कबरडांगा मोड़ पर बहुमंजिला इमारत में आग लग गई। सुबह करीब साढ़े नौ बजे दूसरी मंजिल के एक फ्लैट में आग लग गई। घटनास्थल पर दमकल की कई गाड़िया पहुँच गई है। दमकल कर्मियों ने फंसे लोगों को सुरक्षित नीचे उतारा। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Continue Reading
One Nation One Election vote

सागरदिघी विधानसभा उपचुनाव – सुबह 9 बजे तक 13.37% मतदान

मुर्शिदाबाद के सागरदिघी विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान आज हो रहे है। इसमें तृणमूल उम्मीदवार देबाशीष बनर्जी और बीजेपी से दिलीप साहा चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने बायरन बिस्वास को उम्मीदवार बनाया। लेफ्ट ने कांग्रेस प्रत्याशी का समर्थन किया है। सुबह 9 बजे तक 13.37% मतदान हुए हैं।

Continue Reading
breaking news

मेघालय और नागालैंड में मतदान आज, देखें सुबह 9 बजे तक मतदान प्रतिशत

आज मेघालय और नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। दोनों राज्यों की कुल 118 सीटों के लिए वोट पड़ रहे हैं। सुबह 9 बजे तक नागालैंड में 16.60% मतदान हुए हैं। मेघालय में 12.06% मतदान हुए हैं। मेघालय और नगालैंड में 550 से ज्यादा उम्मीदवार इन चुनावों में अपनी किस्मत आजमा रहे […]

Continue Reading
breaking news

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को शराब घोटाला मामले में सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को 8 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया है। सोमवार को उनकी कोर्ट में पेशी होगी।

Continue Reading

निशिथ प्रामाणिक पर हुए हमले के विरोध में थाना घेराव

सनलाइट, कोलकाता। निशिथ प्रामाणिक पर हुए हमले के विरोध में पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष डॉ सुकांत मजूमदार द्वारा सभी जिलों के मुख्य पुलिस थानों का घेराव का निर्देश दिया गया। इस पर उत्तर कोलकाता जिला अध्यक्ष तमघ्नों घोष, पार्षदा मीनादेवी पुरोहित, किशन झवर, जिला उपाध्यक्ष राजीव सिन्हा के नेतृत्व में बड़ाबाजार थाना, पोस्ता थाना और […]

Continue Reading

रायपुर महाधिवेशन – “हम सत्याग्रही और BJP-RSS वाले सत्ताग्रही – राहुल गांधी

कांग्रेस का रायपुर महाधिवेशन आज समाप्त हो रहा है। आखिरी दिन राहुल गांधी ने अपने संबोधन में देश के हालात, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और गोतम अडानी मामले पर भी बात की। उन्होंने कहा कि जबतक अडानी की सच्चाई सामने नहीं आएगी, तबतक हम सवाल पूछते रहेंगे। उन्होंने बीजेपी-आरएसएस को ‘सत्ताग्रही’ बताया और कहा कि […]

Continue Reading

Adenovirus Death : बुखार के साथ सांस लेने में तकलीफ, 2 बच्चों मौत

हावड़ा के उदयनारायणपुर निवासी 9 माह के बच्चे की बीती रात बीसी रॉय चिल्ड्रन हॉस्पिटल में मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि एडेनोवायरस(Adenovirus Death) ही नहीं, बल्कि अस्पताल की लापरवाही और गलत इलाज ने बच्चे की जान ले ली। परिजन के मुताबिक 2 फरवरी को 9 माह के बच्चे को पहले बीसी रॉय […]

Continue Reading
breaking news

जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने फिर की टारगेट किलिंग

जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने फिर टारगेट किलिंग की है। आतंकियों ने पुलवामा में कश्मीरी पंडित संजय शर्मा को निशाना बनाया। संजय शर्मा बैंक में गार्ड था। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आचन के काशीनाथ शर्मा के पुत्र संजय […]

Continue Reading