Advertisement
sunlight news

बैंक ऑफ इंडिया के चार अधिकारी कोरोना पॉजिटिव, बंद रहेगा बैंक

कोलकाता

कोलकाता। कोलकाता में कोरोना महामारी का संक्रमण तेज गति से बढ़ रहा है। अब यहां बैंक ऑफ इंडिया की बउबाजार शाखा के 4 अधिकारी पॉजिटिव पाए गए हैं। एक दिन पहले ही सभी के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 

Advertisement
बैंक की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि चार वरिष्ठ अधिकारियों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद बैंक को बंद कर दिया गया है। मंगलवार को भी सारा दिन बंद रखा जाएगा और सैनिटाइजेशन का काम पूरा होगा।
बैंक की ओर से बताया गया है कि चारों अधिकारियों के संपर्क में आए कर्मचारियों को क्वॉरेंटाइन किया गया है और सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जब तक इसकी रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक बैंक को दोबारा खोलना संभव नहीं लगता।
ऐसे समय में उपभोक्ताओं को इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है और किसी भी परेशानी के समाधान लिए बैंक ऑफ इंडिया के कोलकाता मुख्यालय से संपर्क करने का भी सुझाव दिया गया है। 
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari