Advertisement

नहीं रहे शोले के सुरमा भोपाली, अभिनेता जगदीप का 81 की उम्र में निधन

मनोरंजन

बॉलीवुड के मशहूर हास्य कलाकार जगदीप का 81 साल की उम्र में निधन हो गया है। बढ़ती उम्र से होने वाली दिक्कतों के चलते उनका निधन हो गया है।

Advertisement

 

रात 8.40 पर उनका निधन मुंबई स्थित अपने घर पर ही हुआ। उनका असली नाम सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी था। उनका जन्म 29 मार्च 1939 को हुआ था। जगदीप ने 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। वे मशहूर फिल्म शोले में सूरमा भोपाली के किरदार से काफी चर्चा बटोरने में कामयाब रहे थे।

 

जगदीप ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत 1951 में बी आर चोपड़ा की फिल्म ‘अफसाना’ से की थी. इस फिल्म में जगदीप ने बतौर बाल कलाकार काम किया था. इसके बाद भी उन्होंने कई फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया जिनमें गुरू दत्त की आर पार, बिमल रॉय की दो बीघा जमीन जैसी बेहतरीन फिल्में शामिल हैं.

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari