Advertisement
breaking news

जातीय जनगणना – पीएम मोदी से मिले बिहार के नेता, बोले गंभीरता से सुनी पीएम ने बात

दिल्ली

जातिगत जनगणना को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में 11 नेताओं ने पीएम मोदी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद नीतीश कुमार ने कहा की प्रधानमंत्री को इसके बारे में पूरी जानकारी दी गई और पीएम ने सारी बातों को गंभीरता से सुना भी।

Advertisement

 

तेजस्वी यादव ने कहा कि राष्ट्रहित में ये काम है इसके लिए सभी पार्टियां एक साथ आई है। उन्होंने कहा कि जब जानवरों की गिनती होती है, पेड़ पौधों की गिनती होती है तो जातीय जनगणना क्यो नही हो सकती है।

 

उन्होंने कहा कि पहले बार ऐसा हुआ है कि किसी राज्य ने एकसाथ होकर इसपर बात की है। इसमें बीजेपी भी शामिल है।

 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari