Advertisement

मोदी के बड़े फैन हैं फहीम, मिलने की आस में श्रीगनर से पैदल जा रहे दिल्‍ली

देश

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में इलेक्ट्रीशियन के रूप में काम करने वाला 28 वर्षीय युवक फहीम नजीर शाह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा प्रशंसक है। इतना कि वह उनसे मुलाकात की उम्मीद में श्रीनगर से दिल्ली पैदल ही निकल पड़ा है।

Advertisement

रुक-रुककर तय किया दो दिन का रास्ता

श्रीनगर के शालीमार इलाके के रहने वाले शाह ने दो दिन पहले शुरू हुई अपनी यात्रा के दौरान थोड़ी-थोड़ी देर का विराम लिया और रविवार को उधमपुर पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस कठिन यात्रा के अंत में प्रधानमंत्री से मिलने का उनका सपना पूरा हो जाएगा।

 

शाह ने बताया कि ‘एक बार जब प्रधानमंत्री रैली में भाषण दे रहे थे, वह ‘अज़ान’ सुनकर अचानक रुक गए, इससे जनता चकित रह गई। हमारे प्रधानमंत्री ने ऐसा कर मेरे दिल को छू लिया और मैं उनका प्रशंसक बन गया।’

 

जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को खत्म किए जाने और 2019 में केंद्र शासित प्रदेश बनाने के बाद हुए बदलाव के बारे में पूछे जाने पर, शाह ने कहा कि बदलाव दिखाई दे रहा है क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी का ध्यान जम्मू-कश्मीर पर है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari