मां, माटी, मानुष का नारा देने वाले, आज केवल एक ही आवाज निकाल रहे हैं, Money, Money, Money – बीजेपी

पार्थ चटर्जी और उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी पर हुई ईडी की कार्रवाई को लेकर बीजेपी तृणमूल कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी ने आज प्रेस कॉनप्रेंस कर ममता सरकार पर बड़े आरोप लगाए हैं।  मीनाक्षी लेखी ने कहा है कि आज आप सबके माध्यम से मैं देश की जनता को याद […]

Continue Reading

पश्चिम बंगाल – पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,486 नए मामले

राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,486 नए मामले आए है जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 20,79,491 हो गई है। इस दौरान 3124 लोग ठीक हुए हैं जिसके बाद कुल ठीक हुए की संख्या 20,30,436 हो गई है। इस दौरान 6 लोगों की मौत हुई है, कुल मौत की संख्या 21,300 है।

Continue Reading
breaking news

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया से बाहर रहेगी तृणमूल

इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है कि उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया से तृणमूल बाहर रहेगी। टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा कि “जब मार्गरेट अल्वा का नाम विपक्षी उम्मीदवार के रूप में तय किया गया था, तो टीएमसी से सलाह नहीं ली गई थी, इसलिए हम इससे दूरी रखेंगे।”

Continue Reading
breaking news

हाईकोर्ट से मिली 21 जुलाई को उलुबेडिया में सभा करने की अनुमति

कलकत्ता हाई कोर्ट से भारतीय जनता पार्टी को बड़ी जीत मिली है। आखिरी वक्त में बीजेपी को 21 जुलाई को उलुबेडिया में सभा करने की इजाजत मिल गई है। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने भाजपा के नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी को सशर्त सभा करने की अनुमति दे दी, लेकिन सभा के समय […]

Continue Reading
cm Mamata Banerjee

21 का अर्थ है आंदोलन, 21 का अर्थ है भाषा, 21 का अर्थ है दिशा” – ममता बनर्जी

शहीद दिवस की रैली से पहले ममता बनर्जी ने सभी कार्यकर्ता-समर्थकों से अपील की कि कल की रैली में प्रशासन का शांतिपूर्वक सहयोग करें। उन्होंने कहा, ’21 जुलाई में बस एक दिन बचा है और तैयारी पूरी होने वाली है, हम भावनाओं से भरे हुए हैं। हम अपने वीर शहीदों को याद करने के लिए […]

Continue Reading
breaking news

भाजपा ने 21 जुलाई को उलबेडिया चलो कार्यक्रम के लिए शुरू किया प्रचार

भाजपा ने 21 जुलाई को उलुबेडिया चलो कार्यक्रम के लिए प्रचार शुरू कर दिया है। हालांकि उच्च न्यायालय से अनुमति मिलने से पहले ही भाजपा ने नंदीग्राम में प्रचार शुरू कर दिया है। कल हाईकोर्ट ने कार्यक्रम की अनुमति-मामले में कई सवाल भी पूछे थे। इस बीच बीजेपी के प्रचार अभियान को लेकर सियासी घमासान […]

Continue Reading
breaking news

कोलकाता से सिलीगुड़ी जा रही बस का एक्सीडेंट, 2 की मौत, कई घायल

कोलकाता से सिलीगुड़ी जा रही यात्रियों से भरी निजी बस नियंत्रण खोने के बाद रायगंज में एक फैक्ट्री से जा टकराई और इससे दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। स्थानीय निवासियों ने घायलों को रायगंज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पाकर रायगंज थाना […]

Continue Reading
breaking news

बांग्लादेश पीएम शेख हसीना ने ममता बनर्जी को भेजा पद्मा ब्रिज देखने का न्योता

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को नवनिर्मित पद्मा ब्रिज देखने का न्योता दिया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के साथ अपने पत्र उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि नव-निर्मित पद्मा ब्रिज पश्चिम बंगाल सहित बांग्लादेश और भारत के बीच व्यापार संबंधों को बढ़ाने के लिए […]

Continue Reading
breaking news

हावड़ा में शराब पीने से 7 की मौत

बर्दवान में शराब पीने से मरने के मामले को कुछ दिन ही बीते हैं कि बुधवार सुबह फिर शराब पिने से 7 लोगों की मौत हो गई है। घटना हावड़ा के मलीपंचघड़ा थाना क्षेत्र के घुसडी की गजानन बस्ती की है। घटना में मलीपंचघरा पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। स्थानीय लोगों का […]

Continue Reading

पेट्रापोल ने 61 लाख का सोना किया जब्त, पुछताछ जारी

पेट्रापोल ने करीब 1 किलो 16 ग्राम वजन के सोने के बिस्कुट जब्त किए गए। जिसकी कीमत करीब 61 लाख रुपये के करीब है। 10 सोने के बार के साथ पुलिस दो व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। पुलिस जांच कर रही है कि बिस्कुट की तस्करी कहां की जा रही थी।

Continue Reading