breaking news

गुरदासपुर – भारत पाक सीमा पर दिखा ड्रोन, बीएसएफ की फायरिंग के बाद लौटा

पंजाब के गुरदासपुर में भारत-पाक सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से भारत में ड्रोन भेजने की कोशिश को बीएसएफ ने नाकाम किया।   देर रात गुरदासपुर के कसोव्वाल बॉर्डर आउट पोस्ट पर पाकिस्तानी ड्रोन दिखा था। जवानों ने इसपर 5 राउंड फायर किए, जिसके बाद ड्रोन लौट गया। 

Continue Reading
breaking news

अखिलेश यादव के करीबी 3 सपा नेताओं के घर इनकम टैक्स की छापेमारी

उत्तरप्रदेश चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के 3 बड़े नेताओं के ठिकानों पर एक साथ इनकम टैक्स की छापेमारी हुई है। मऊ में सपा के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय, लखनऊ में जैनेंद्र यादव और मैनपुरी में मनोज यादव के घर छापे की कार्रवाई चल रही है। ये तीनों ही नेता सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के […]

Continue Reading

किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी आज करेंगे नई राजनीतिक पार्टी बनाने का एलान

तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चले किसान आंदोलन के अहम नेताओं में से एक रहे गुरनाम सिंह चढूनी ने राजनीति में दोबारा आने का फैसला किया है। गुरनाम सिंह चढूनी आज अपनी नई राजनीतिक पार्टी बनाने का एलान करेंगे। गुरनाम सिंह चढूनी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक उनकी पार्टी पंजाब विधानसभा चुनाव में […]

Continue Reading
rahul gandhi defamation case

यूपी चुनाव – राहुल गांधी को आई अमेठी की याद, आज करेंगे पदयात्रा

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए प्रियंका गांधी पहले से ही काफी सक्रिय हैं और अब राहुल गांधी ने भी कमर कस ली है। प्रदेश में कांग्रेस का ‘जन जागरण अभियान’ चल रहा है और आज बारी गांधी परिवार के गढ़ अमेठी की है।   आज 18 दिसंबर को राहुल गांधी इस अभियान में […]

Continue Reading
Pm modi

आज गंगा एक्सप्रेसवे का शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, 36 हजार करोड़ का आएगा खर्च

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उत्तर प्रदेश को गंगा एक्सप्रेसवे की सौगात देंगे। पीएम दोपहर करीब एक बजे प्रदेश के शाहजहांपुर में 594 किमी लंबे इस एक्सप्रेसवे की आधारशिला रखेंगे।   निर्माण पूरा होने के बाद यह यूपी का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे हो जाएगा, जो राज्य के पश्चिम और पूर्वी हिस्से को जोड़ेगा।   594 […]

Continue Reading
breaking news

पश्चिम बंगाल में ओमिक्रोन का पहला मामला, सात साल का बच्चा संक्रमित

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में ओमीक्रोन के पहले मामले की पुष्टि हुई। हैदराबाद से आए एक 7 वर्षीय बच्चे में ओमीक्रोन वेरिएंट की जांच की गई थी जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। माता-पिता दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बताया जा रहा है कि परिवार अबूधाबी से हैदराबाद आया और वहाँ से बंगाल आया।

Continue Reading
breaking news

पुलवामा – एनकाउंटर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, एक आतंकवादी ढेर

जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में बड़ी कामयाबी मिली, जिसमें एक आतंकी मारा गया।    जानकारी के मुताबिक इसकी शुरुआत सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मंगलवार देर रात मुठभेड़ हुई थी। इस बात की जानकारी कश्मीर जोन पुलिस ने दी है। मुठभेड़ राजपुरा इलाके के उसगाम पथरी में […]

Continue Reading
j p nadda

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज जाएंगे अयोध्या, राम जन्म भूमि पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पहली बार करेंगे दर्शन

बीजेपी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज उत्तर प्रदेश के अयोध्या जाएंगे। राम जन्मभूमि मामले में सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद नड्डा पहली बार अयोध्या जा रहे हैं।   राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के अयोध्या में प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर और राम जन्मभूमि में पूजा […]

Continue Reading

गाजीपुर बॉर्डर से किसानों की आज वापसी, किया हवन – पूजन

383 दिन बाद आज गाजीपुर बॉर्डर से किसानों की वापसी हो रही है। तीनों कृषि कानूनों की वापसी के बाद टिकरी बॉर्डर और सिंघु बॉर्डर लगभग खाली हो चुके हैं।   गाजीपुर बॉर्डर पर किसान वापसी की तारीख राकेश टिकैत ने 15 दिसंबर तय की थी। आज राकेश टिकैत सहित सभी किसान घर वापसी करेंगे। […]

Continue Reading

पीएम मोदी के वाराणसी दौरे का आज दूसरा दिन, देखें पूरा कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे का आज दूसरा दिन है। आज शाम दिल्ली रवाना होने से पहले वे कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सुबह 8.40 से उनके कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू होगा जो शाम 5 बजे उनके दिल्ली रवाना होने तक जारी रहेगा।   बीएलडब्लू गेस्ट हाउस में बीजेपी शासित राज्यो के मुख्यमंत्रियों के […]

Continue Reading