चंद्रकोना के झंकरा स्कूल मैदान में कृषक सभा (Chandrakona suvendu adhikari meeting) की अनुमति रद्द करने पर शुभेंदु अधिकारी ने पुलिस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा – स्कूल के अधिकारियों और पुलिस से अनुमति लेने के बाद ही बैठक आयोजित की गई थी। अचानक स्कूल के अधिकारियों को लगा कि प्रधानाध्यापक अनुमति देने के लिए सही व्यक्ति नहीं हैं। आम लोगों की शिकायतों का समाधान करने में अक्षम पुलिस अचानक सक्रिय हो गई और अनुमति रद्द कर दी। ये है बीजेपी का फोबिया। तृणमूल नेतृत्व और ममता बनर्जी की पुलिस बीजेपी से डरती है। हालांकि दोपहर 3:30 बजे तक मैं चंद्रकोना जाऊंगा, किसानों से बात करूंगा’।
Share from here
