Advertisement
breaking news

आज से चारधाम यात्रा शुरू, पंजीकरण व ई-पास जरूरी; जानें और भी नियम

देश

उत्तराखंड में आज से प्रारंभ होने वाली चारधाम यात्रा के लिए शासन ने शुक्रवार देर शाम मानक प्रचालन कार्यविधि (एसओपी) जारी कर दी। चारों धामों में दर्शन के लिए पंजीकरण और ई-पास अनिवार्य होगा। साथ ही यात्रियों के लिए कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगने का सर्टिफिकेट अथवा कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट जरूरी है।

Advertisement

 

कोरोना संक्रमण से अधिक प्रभावित तीन राज्यों के लिए वैक्सीन की दोनों डोज लगने के बावजूद यात्रा तिथि से अधिकतम 72 घंटे पहले की कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य की गई है।

 

धामों में एक बार में तीन श्रद्धालुओं को ही दर्शन की अनुमति दी जाएगी। कुंडों में स्नान प्रतिबंधित किया गया है। यात्रा से संबंधित व्यवस्थाओं के अनुपालन के लिए यात्रा मार्गों पर स्थापित चेकपोस्ट में जांच की जाएगी। उधर, शनिवार से ही हेमकुंड साहिब की यात्रा भी शुरू हो जाएगी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari