Advertisement

पीएम मोदी सभी मंत्रालयों के सचिवों के साथ आज करेंगे बैठक, कामकाज की होगी समीक्षा

देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के सचिवों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। पिछले दिनों केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ हुए चिंतन शिविर के बाद प्रधानमंत्री ने यह समीक्षा बैठक बुलाई है।

Advertisement

 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 18 सितंबर को सचिवों के साथ होने वाली बैठक शाम में होगी। हालांकि, बैठक किन मुद्दों पर बुलाई गई है, इस पर अभी तक कोई विस्तृत जानकारी नहीं मिली है, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से जीवनयापन में आए बदलाव और चुनौतियों से निपटने के लिए प्रधानमंत्री मोदी मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari