Advertisement

कांग्रेस का तीन दिवसीय नव संकल्प चिंतन शिविर आज से, ट्रेन से उदयपुर पहुंचे राहुल गांधी

राजस्थान

कांग्रेस का तीन दिवसीय नव संकल्प चिंतन शिविर आज से राजस्थान के उदयपुर में शुरू हो रहा है। कांग्रेस का चिंतन शिविर 15 मई तक चलेगा। चुनाव में लगातार हार का सामना कर रही पार्टी अपनी पुनर्संरचना और ध्रुवीकरण की राजनीति का मुकाबला करने के लिए रणनीति बनाएगी। शिविर में कांग्रेस के 400 से अधिक दिग्गज शिरकत करेंगे। बता दें कि इसके मद्देनजर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी उदयपुर पहुंच चुके हैं। उन्होंने यह सफर ट्रेन से किया। 

Advertisement

 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार रात आठ बजे दिल्ली के सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन से करीब 74 नेताओं के साथ उदयुपर आने के लिए ट्रेन से रवाना हुए थे और वह शुक्रवार सुबह उदयपुर पहुंच गए। वह यहां चिंतन शिविर में हिस्सा लेंगे। 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari