Advertisement

फिर से बंद हो सकती है दिल्ली की जामा मस्जिद

दिल्ली

 

Advertisement
  •  शाही इमाम के सचिव अमानुल्लाह की कोरोना वायरस से मौत 

 

नई दिल्ली। दिल्ली स्थित जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने बुधवार को कहा कि दिल्ली में कोरोना से बिगड़ती स्थिति को देखते हुए जामा मस्जिद को फिर से बंद करना पड़ सकता है।

शाही इमाम के सचिव अमानुल्लाह की मंगलवार रात सफदरजंग अस्पताल में कोरोना वायरस (कोविड-19) के कारण मौत हो गई थी।

इमाम सैयद बुखारी ने कहा कि सचिव अमानुल्लाह के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उन्हें गत तीन जून को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने कल अंतिम सांस ली।

शाही इमाम ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोन वायरस मामलों की संख्या में वृद्धि के मद्देनजर ऐतिहासिक मस्जिद को फिर से बंद करने पर लोगों की राय मांगी गई है।

उल्लेखनीय है कि 8 जून को देश भर में शॉपिंग मॉल और कार्यालयों जैसे कई अन्य प्रतिष्ठानों के साथ-साथ धार्मिक स्थानों को खोला गया। जामा मस्जिद को भी 8 जून को दो महीने के अंतराल के बाद खोला गया था। बुखारी ने कोरोनो वायरस के तेजी से प्रसार को देखते हुए सरकारों से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari