पूर्व भारतीय क्रिकेटर और 1983 विश्व विजेता टीम का हिस्सा रहे यशपाल शर्मा का निधन हो गया है। मंगलवार सुबह हार्ट अटैक की वजह से यशपाल शर्मा का निधन हुआ। यशपाल शर्मा की उम्र 66 वर्ष थी।
यशपाल शर्मा साल 1983 में विश्व कप जीतने वाली टीम का अहम हिस्सा थे। वर्ल्डकप में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ खेले गए पहले मैच में यशपाल शर्मा ने 89 रनों की शानदार पारी खेली थी, जिसमें टीम इंडिया की जीत हासिल हुई थी। इसके अलावा सेमीफाइनल में भी यशपाल शर्मा ने 61 रनों की पारी खेली थी, तब भारत ने इंग्लैंड को मात दी थी।
