Dashmi Mahotsav – बाबा रामदेव का दशमी महोत्सव; मालापाड़ा में…

सामाजिक

Dashmi Mahotsav – सनलाइट, कोलकाता। रामदेव बाल मंडल, कोलकाता के तत्वावधान में मालापाड़ा स्थित बाबा रामदेव के मंदिर में भादवा सुदी दशमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

Dashmi Mahotsav

मंडल के संस्थापक जेठमल रंगा ने बताया कि आचार्य पं. कन्हैयालाल व्यास के सानिध्य में आज 12 सितंबर से 21 सितंबर तक प्रतिदिन सुबह 7 से 9 बजे तक बाबा का विभिन्न द्रव्यों से अभिषेक होगा।

भादवा सुदी दूज यानी 13 सितंबर को मुकेश जोशी द्वारा शाम 6 बजे से बाबा की संगीतमय जीवन गाथा प्रस्तुत की जाएगी।

20 सितंबर को शाम 6:30 बजे से उद्घाटन समारोह एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रमोद द्विवेदी (बाबा पिंटू), गोपाल पुरोहित, ऋषभ मूंधड़ा और सच्चिदानंद पारीक द्वारा भजनों की अमृत वर्षा की जाएगी।

भादवा सुदी दशमी यानी 21 सितंबर को पूजन, आरती, भंडारा, ध्वजा यात्रा तथा मयूर-नयन और ईवा मेहता, नवीन आचार्य (बीकानेर), द्वारा भजनों की और महेश-राकेश द्वारा बाबा की संगीतमय जीवन गाथा/जुम्मा) की प्रस्तुति दी जाएगी।

इसी दिन शाम 6 बजे से महाप्रसाद होगा। 22 सितंबर को सुबह 05:15 बजे से हवन का आयोजन किया जाएगा।

Share from here