Advertisement
breaking news

Domkal Blast – डोमकल में बम विस्फोट, महिला की मौत

बंगाल

Domkal Blast – मुर्शिदाबाद के डोमकल थाना क्षेत्र के निश्चिंतपुर गाँव में घर मे विस्फोट हुआ जिसमें एक महिला की मौत हो गई।

Advertisement

Domkal Blast

महिला का नाम सिद्दातुन (38) बताया जा रहा है। बताया गया की घर में बम रखा हुआ था। जिसके विस्फोट होने से घटना घटी।

पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जाँच शुरू हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गृहिणी के घर में बम बांधने का काम चल रहा था।

आरोप है कि सिद्दातुन खुद बम बांध रही थी। किसी तरह बम फट गया। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे तुरंत डोमकल उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल में इलाज के दौरान उस महिला की मौत हो गई। पुलिस बम बांधने के शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari