breaking news

ED Raid – कोलकाता में एकाधिक जगह ईडी की रेड, चिटफंड..

कोलकाता

ED Raid – एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट यानी ईडी ने बुधवार सुबह कोलकाता में एकाधिक जगह छापेमारी की है।

ED Raid

ये छापेमारी चिट फंड धोखाधड़ी के मामले की जांच के तहत हुई है। एजेंसी ने शहर और उसके आस-पास के कई इलाकों में एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया है।

ED की एक टीम नारकेलडांगा में एक व्यवसायी के घर पहुंची है। इस व्यवसायी की पहचान अब्दुर जब्बार मोल्ला के तौर पर हुई है।

सूत्रों के अनुसार, नेताजी नगर में भी एक और व्यक्ति के घर तलाशी ली जा रही है। इसके अलावा रबिन्द्र सरोबर में भी छापेमारी जारी है।

ED को शक है कि चिट फंड स्कीम के ज़रिए जमा किए गए पैसे मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए दूसरी जगह पहुँचे।

यह भी बताया जा रहा है कि उन पैसों से दूसरे राज्यों में बहुतल बनाए गए। ईडी अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

Share from here