Advertisement

आंदोलन कर रहे किसानों ने किया 8 दिसंबर को भारत बंद का एलान

देश

केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान आंदोलन तेज करने की तैयारी में हैं। किसानों ने आठ दिसंबर को भारत बंद का एलान किया है। किसानों ने अब केंद्र सरकार खिलाफ भी अपना रुख तेज कर लिया है। किसानों ने कल देशभर में प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंकने का भी एलान किया।

Advertisement

 

आज सिंघु बॉर्डर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए किसानों ने कहा कि एमएसपी पर सरकार से बात चल रही है लेकिन हम तीनों कानून वापस करवा कर रहे हैं। किसान नेता ने कहा, ”हम आंदोलन और तेज करेंगे। आठ दिसंबर को भारत बंद रहेगा, सभी टोल प्लाजा भी बंद करवाएंगे। इसके साथ ही दिल्ली आने वाले सभी रास्ते भी बंद किए जाएंगे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari