Advertisement

मदन मित्रा के भवानीपुर स्थित घर में लगी आग

कोलकाता

 तृणमूल नेता व कमरहट्टी से विधायक मदन मित्रा के भवानीपुर स्थित घर में आग लग गई। दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची। ग्राउंड फ्लोर के कमरे में आग लगी थी। आग लगने की भनक लगते ही परिवार के सभी सदस्य फौरन बाहर निकल आए। 

Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह उनके घर से अचानक धुआं निकलता देखा गया। पल भर में दहशत फैल गई। मदन मित्रा खुद बीमार पड़ गए। सूचना तुरंत दमकल विभाग को भेजी गई। तीन इंजनों ने मौके पर जाकर आग पर काबू पाया।

 

हालांकि, भवानीपुर में मदन मित्रा के घर में आग लगने से भारी नुकसान बताया जा रहा है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मदन मित्रा को घर से बाहर निकाला गया। उनकी सांस फूलने लगी। उन्होंने कहा कि वह किसी तरह मैं बच गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह के करीब 10:30 बजे थे और मदन मित्रा के भवानीपुर स्थित आवास में अचानक आग लगी। उस वक्त वह खुद दूसरी मंजिल पर थे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari