Advertisement
sunlight news

ममता बनर्जी की वजह से शीलभद्र को मिला था दूसरा जीवन: फिरहाद हकीम

बंगाल
ममता बनर्जी कैबिनेट के शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम ने शीलभद्र दत्त को लेकर कहा है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की वजह से शीलभद्र दत्त को दूसरा जीवन मिला है। 
दरअसल, लीवर संबंधी समस्या को लेकर दो साल पहले दत्त की तबीयत काफी गंभीर हो गयी थी। तब उन्हें कर्ज लेना पड़ा था, जो मुख्यमंत्री के निर्देश पर पार्टी के विधायकों और अन्य नेताओं ने दिया था। इसी को लेकर शुक्रवार को हकीम ने कहा कि शीलभद्र के बचने की कोई उम्मीद नहीं थी। लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सक्रिय सहयोग दिया और उनके लिवर का ऑपरेशन कराया गया। मुख्यमंत्री की सहयोग की वजह से उन्हें दूसरा जीवन मिला है। ऐसा व्यक्ति अगर स्थानीय स्तर पर किसी के साथ अनबन की वजह से पार्टी का साथ छोड़ता है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है।
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari