Advertisement
breaking news

Hooghly Violence – हुगली हिंसा के बाद सड़क पर उतरी BJP, किया प्रदर्शन

Uncategorized बंगाल

पश्चिम बंगाल के हुगली (Hooghly Violence) के रिसड़ा में भाजपा (BJP) की ओर से आयोजित शोभायात्रा के दौरान हुए हमले के खिलाफ राज्य भाजपा ने पूरे राज्य में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। सुकांत मजूमदार ने भाजपा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि भाजपा के रामनवमी के जुलूस पर हमला और भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले के खिलाफ सोमवार को पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसके पहले सुकांत मजूमदार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की। राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री और पुलिस मंत्री के इस्तीफे की मांग विरोध कार्यक्रम से उठी।

Advertisement

शोभायात्रा में बीजेपी के विधायक बिमान घोष (Biman Ghosh) घायल

उल्लेखनीय है कि इस शोभायात्रा में बीजेपी के विधायक बिमान घोष (Biman Ghosh) घायल हो गए। उनसे मिलने के लिए नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी हुगली स्थित अस्पताल में पहुंचे। उन्होंने घायल विधायक से बातचीत की और उनका हाल पूछा।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari