Howrah Station Skywalk : हावड़ा में बनेगा स्काईवॉक! बस से उतरकर सीधे प्लेटफॉर्म…

कोलकाता

Howrah Station Skywalk – हावड़ा बसस्टैंड को मल्टी-कॉम्प्लेक्स के रूप में विकसित करने की राज्य सरकार की योजना है।

Howrah Station Skywalk

इस बीच अब पूर्व रेलवे ने हावड़ा स्टेशन के साथ सीधा संपर्क (डायरेक्ट कनेक्टिविटी) बनाने की बड़ी योजना की जानकारी दी है।

पूर्व रेलवे के सीनियर डीसीएम राहुल रंजन ने बताया कि राज्य सरकार की योजना के मुताबिक यदि हावड़ा बसस्टैंड को मल्टी-कॉम्प्लेक्स के रूप में विकसित किया जाता है, तो रेलवे की ओर से भी एक डीपीआर (डेटा प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार की जाएगी।

आठवें प्लेटफॉर्म तक मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी – रेलवे अधिकारियों के अनुसार, प्रस्तावित मल्टी-कॉम्प्लेक्स बसस्टैंड से लेकर हावड़ा स्टेशन तक स्काईवॉक के जरिए सीधा संपर्क बनाने का प्रयास किया जाएगा।

इससे बसस्टैंड से आने वाले यात्रियों को सीधे स्टेशन तक पहुंचने में बेहद आसानी होगी। शुरुआती योजना के तहत इस स्काईवॉक को हावड़ा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 8 तक ले जाने की संभावना है।

हालांकि रेलवे अधिकारी ने कहा कि डीपीआर तैयार होने के बाद ही इसकी अंतिम रूपरेखा और समयसीमा स्पष्ट हो पाएगी।

यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत – प्रस्ताव के अनुसार, भविष्य में यात्री बसस्टैंड से सीधे स्काईवॉक के जरिए स्टेशन में प्रवेश कर सकेंगे और प्लेटफॉर्म नंबर 1 से 8 तक आसानी से आ-जा सकेंगे।

Howrah Station Skywalk – रेलवे का कहना है कि भविष्य में बसस्टैंड के विकास के बाद यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस आधुनिक संपर्क व्यवस्था पर तेजी से काम किया जाएगा।

Share from here