Advertisement

कोलकाता – चीनी समुदाय के लोगो को कोरोना कह कर चिढा रहे लोग

कोलकाता

कोलकाता। कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते संक्रमण के बाद कोलकाता में चाइना टाउन के लोगों के साथ भेदभाव के मामले भी सामने आ रहे हैं।

Advertisement

आरोप है कि चाइना टाउन के चीनी समुदाय वाले लोगों को कुछ लोग “कोरोना” कहकर चिढ़ा रहे हैं। कोलकाता वासियों के इस रवैए का जवाब भी चाइना टाउन के लोगों ने अनोखे अंदाज में दिया है।

यहां रहने वाले चीनी समुदाय के लोगों ने अपनी टी-शर्ट पर एक संदेश छपवाया है। इसमें लिखा है, “नहीं मैं कोरोना वायरस नहीं हूं। मेरा जन्म कोलकाता में हीं हुआ और कभी भी चीन नहीं गया।” प्रशासन ने इसका संज्ञान लेकर जांच का आश्वासन दिया है।

दरअसल कोलकाता में “चाइना टाउन” नाम की एक जगह है। यहां सैकड़ों की संख्या में चीनी लोग रहते हैं। भले ही ये मूल रूप से चीन के हैं लेकिन सैकड़ों सालों से यहां स्थाई तौर पर निवास करते हैं। इनमें से कई लोग ऐसे हैं जिनका जन्म कोलकाता में हुआ, यही बड़े हो गए और कभी चीन भी नहीं गए हैं।

उल्लेखनीय है कि पूरे देश में कोरोना के संक्रमण के बाद चीन के नागरिकों जैसे दिखने वाले लोगों, यहां तक कि पूर्वोत्तर यानी मणिपुर, मेघालय, नागालैंड आदि क्षेत्रों के लोगों को भी भेदभाव का शिकार होना पड़ रहा है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari