Advertisement
breaking news

जोका – IIM में कोरोना का कहर, 24 छात्र कोरोना संक्रमित

कोलकाता

जोका स्थित इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट कोलकाता के कैंपस में कोरोना का कहर बरपा है। बताया जा रहा है कि यहां दो दर्जन छात्र-छात्राएं महामारी की चपेट में आ चुके हैं। शुक्रवार को आई आई एम प्रबंधन के एक वरिष्ठ सूत्र ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पिछले चार दिनों में 24 छात्र छात्राओं में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इन सभी को क्वारंटाइन कर इलाज शुरू कर दिया गया है।

Advertisement

 

इसके अलावा बाकी छात्र-छात्राओं की भी जांच शुरू कर दी गई है। इस बारे में जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने भी कैंपस के चारों ओर बैरिकेडिंग कर दी है और वहां आवाजाही नियंत्रित की जा रही है। इसके अलावा राज्य स्वास्थ्य विभाग ने भी संक्रमण का संज्ञान लिया है और पूरी परिस्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari