- पिछले 24 घंटे 19,29,476 सैम्पल की हुई जांच
देश मे 24 घंटे में कोरोना के 62,480 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना का कुल आंकड़ा बढ़कर 2,97,62,793 पर पहुंच गया है। इस दौरान 1587 लोगों की जान गई है इसके बाद भारत में कोरोना से 3,83,490 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
24 घंटे में 88,977 लोग ठीक हुए हैं जिसके बाद कुल ठीक हुए लोगों की संख्या 2,85,80,647 हो गए हैं। अब 7,98,656 एक्टिव केस है।
