Advertisement

 24 घंटे में आये 22,752 नए मामले, 482 लोगों की हुई मौत

देश
नई दिल्ली। देश में वैश्विक महामारी कोरोना के मरीजों की संख्या अब साढ़े सात लाख के करीब पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 22,752 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 7,42,417 पर पहुंच गई है।
वहीं, कोरोना से पिछले 24 घंटों में 482 लोगों की मौत हो गई। इस  तरह संक्रमण से मरने वालों की संख्या 20,642 तक पहुंच गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 2,64,944 एक्टिव मरीज हैं।
वहीं राहत भरी खबर यह है कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के 16,883 मरीज स्वस्थ हुए हैं। देश में 4,56,831 कुल मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari