Advertisement

योग दिवस पर फेसबुक के माध्यम से होगा लाइव योगा

सामाजिक

सनलाइट, कोलकाता। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर श्री कृष्ण योग ट्रस्ट द्वारा फेसबुक के माध्यम से 1 घंटे का योग सत्र आयोजित किया गया है। सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए श्री कृष्ण योग ट्रस्ट के इस कार्यक्रम को ट्रस्ट के फेसबुक पेज पर शाम पांच बजे से लाइव किया जाएगा जिसमें प्रसिद्ध योगाचार्य राजेश व्यास लोगों को योग के गुर सिखाएंगे।

Advertisement

इस एक दिवसीय योग कक्षा में योगाचार्य राजेश व्यास रोगप्रतिरोधक क्षमता अर्थात इम्युनिटी बढ़ाने के तरीके भी बताएंगे।

योगाचार्य व्यास ने बताया कि 21 जून को सूर्यग्रहण भी है अतः लोगों की सुविधार्थ इस योग सत्र का आयोजन संध्या बेला में रखा गया है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका लाभ मिल सके इसके लिए सोशल मीडिया पर इस कार्यक्रम का प्रचार भी किया जा रहा है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari