Advertisement
breaking news

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की ED के समक्ष पेशी आज

झारखंड

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज यानी गुरुवार को ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय रांची में उपस्थित होंगे। उन्हें ईडी ने पूछताछ के लिए समन किया है। अगर विपरीत परिस्थिति आई तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को गद्दी सौंप सकते हैं। कल्पना सोरेन मुख्यमंत्री के साथ राजनीतिक कार्यक्रमों में अक्सर भाग लेती हैं। मंगलवार को राज्य स्थापना दिवस के मौके पर भी वह मंच पर मौजूद थीं। ईडी कार्यालय में उपस्थित होने के पहले हेमंत सोरेन अपने आवास में मीडिया से रूबरू होंगे। संभावना जताई जा रही है कि इस दौरान वे कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं।

Advertisement
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari