Advertisement
breaking news

Kasba Shootout – कस्बा में चली गोली, एक घायल

कोलकाता

Kasba Shootout – कोलकाता में एक बार फिर गोली चलने की घटना घटी है। घटना बुधवार रात करीब 11 बजे की है।

Advertisement

Kasba Shootout

कस्बा में अभिजीत नैया (18) नाम के एक युवक को गोली लगी है। सूत्रों ने बताया कि उसे बाईं हथेली में गोली लगी है।

अभिजीत को घायल हालत में शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि आग्नेयास्त्र किसके पास थे। किसने गोली चलाई। माना जा रहा है कि घटना के समय कई लोग मौजूद थे।

इस शूटआउट की घटना के बाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था पर फिर से सवाल उठ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि पहले भी कस्बा में गोली चलने की घटना घटी थी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari