Advertisement
breaking news

Kolkata – विसर्जन के दौरान कोलकाता में दर्दनाक हादसा, ट्रॉली से गिरकर महिला की मौत

कोलकाता

Kolkata – कोलकाता में दुर्गा विसर्जन के दिन एक हादसे में 31 वर्षीय महिला रेनुका सरकार की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब वह दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए ट्रॉली पर बैठी थीं और ट्रॉली से गिरकर उसी के पहिए के नीचे आ गई।

Advertisement

Kolkata

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका रेनुका सरकार बालीगंज प्लेस की रहने वाली थीं और उनके पति का नाम बप्पा सरकार है।

शाम करीब 6 बजे दुर्गा पूजा समिति की ओर से विसर्जन यात्रा निकाली गई थी, जो बाबूघाट की ओर जा रही थी। विसर्जन के लिए जो ट्रॉली इस्तेमाल की जा रही थी, उसी में रेनुका बैठी थीं।

दुर्भाग्यवश वह ट्रॉली से नीचे गिर पड़ीं और उसी ट्रॉली का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। गंभीर रूप से घायल रेनुका को तुरंत एसएसकेएम अस्पताल के ट्रॉमा केयर यूनिट में ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari