Advertisement

गलवान घाटी पर शहीद हुए राजेश ओरंग की इसी महीने में होनी थी शादी

देश

गलवान घाटी में हुई झड़प में 20 सैनिक शहीद हुए हैं। उसमें बंगाल के राजेश ओरंग भी शामिल है। वह बीरभूम जिले के मोहम्मद बाजार थाना अंतर्गत बेलघरिया गांव के रहने वा है। इसी महीने राजेश की शादी होने वाली थी। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी हो गई थी लेकिन इस वीर ने देश के नाम सर्वोच्च शहादत दे दी।

Advertisement

सेना सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि राजेश बिहार रेजीमेंट के जवान थे। गलवान घाटी में कुछ दिनों पहले ही बिहार रेजीमेंट में तैनाती हुई थी।

राजेश के पिता किसान हैं। परिवारिक सूत्रों ने बताया कि राजेश ने कभी भी अपने परिवार को एलएसी पर तनाव के बारे में जानकारी नहीं दी थी ताकि कोई चिंता में ना पड़े। इसके अलावा भारत-चीन सीमा पर पहले कभी गोलीबारी नहीं हुई थी जिसकी वजह से उन्हें भी इस बात की आशंका शायद नहीं थी कि इस तरह से चीनी सैनिक धोखा दे सकते हैं।

ओरांग की दो बहने हैं जिनमें से एक की शादी हो गई है और राजेश की शादी के बाद ही दूसरी बहन की शादी होनी थी। सेना सूत्रों ने बताया कि बुधवार को ही राजेश के परिवार को उनका शव सौंप दिया जाएगा। उनके पैतृक आवास पर ही अंतिम संस्कार होगा।

उनकी शहादत की खबर सुनकर पूरे गांव का माहौल गमगीन है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari