Advertisement
breaking news

पश्चिम बंगाल में आकाशीय बिजली ने ली 27 लोगों की जान

बंगाल

पश्चिम बंगाल के अलग-अलग जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं ने कुल 27 लोगों की जान ली है। सबसे अधिक नुकसान मुर्शिदाबाद और हुगली के इलाके में हुआ। मुर्शिदाबाद में 9 और हुगली में 11 लोगों ने अपनी जान गंवाई। इसके अलावा पश्चिम मिदनापुर, पूर्वी मिदनापुर और बांकुरा में 2-2 लोगों की मौत हुई।वहीं एक शख्स की मौत नादिया जिले में हुई है। मरने वाले लोगों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं।

Advertisement

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने मृतकों के परिवार के प्रति अपनी संवेदना जताई है। इसके अलावा सरकार ने मुआवजे का भी ऐलान किया है। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘पश्चिम बंगाल में बिजली गिरने से मरने वालों के परिवार एवं रिश्तेदारों से मेरी संवेदना। घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari