Advertisement

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज करेंगे पीएम मोदी से मुलाकात

अन्य

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे मंगलवार को नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात करेंगे और मराठा आरक्षण, टीकाकरण एवं चक्रवात राहत उपायों के लिए वित्तीय सहायता जैसे मुद्दों पर उनके साथ चर्चा करेंगे। राज्य के गृहमंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने यह जानकारी दी।

Advertisement

इस प्रस्तावित बैठक से एक महीने से भी अधिक समय पहले उच्चतम न्यायालय ने महाराष्ट्र में नौकरियों एवं शिक्षा में मराठा समुदाय के लोगों को आरक्षण देने से संबंधित 2018 का आरक्षण कानून खारिज कर दिया था।

 

वालसे पाटिल ने संवाददताओं से कहा कि प्रधानमंत्री के साथ बैठक के दौरान ठाकरे मराठा आरक्षण, चक्रवात ताउते राहत उपायों के लिए वित्तीय सहायता, जीएसटी रिफंड जैसे विषयों पर चर्चा करेंगे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari