Advertisement

Liluah – पुष्करणा ब्रह्म बगीचा के ब्रह्म तेजेश्वर महादेव का हुआ रूद्राभिषेक

कोलकाता

सनलाइट, लिलुआ। वर्षांत में Liluah स्थित पुष्करणा ब्रह्म बगीचा में ब्रह्म तेजेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक किया गया।

Advertisement

Liluah

अभिषेक पश्चात बाबा की भस्मारती की गई। मुख्य महंत सत्तू महाराज के संग भुवनेश श्रीमाली के सानिध्य में किशन पुरोहित, विनोद छंगिया, मुकेश जोशी ने रुद्री पाठ किया।

इस अवसर पर ब्रह्म बगीचा ट्रस्ट के ट्रस्टी श्याम सुंदर व्यास ने दीनानाथ चौधरी को याद करते हुए उनके परिवार को स्मृति तस्वीर भेंट की।

दीनानाथ चौधरी ने निस्वार्थ सेवा समर्पण भाव रखते हुए पचास वर्षों से ज्यादा समय तक ब्रह्म तेजेश्वर महादेव की पूजा की थी।

इस अवसर पर दीना नाथ चौधरी परिवार के साथ पूजा सूद, नीलम शाही, मुकेश जोशी, ईश्वर चौधरी आदि उपस्थित थे। भस्मारती पश्चात भजन संध्या का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया।

उल्लेखनीय है कि शिव सुमिरन परिवार द्वारा प्रतिदिन सुबह ब्रह्म तेजेश्वर महादेव का अभिषेक गत कई वर्षों से किया जाता है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari