Advertisement
sunlight news

मटियाब्रुज – स्थानीय लोगों पर हमला, आरोप तृणमूल पार्षद पर  

कोलकाता

कोलकाता। कोलकाता के मटियाब्रुज थाना इलाके में तृणमूल पार्षद के समर्थकों पर स्थानीय लोगों पर हमले करने के आरोप  हैं। यह घटना सोमवार रात की है। 

Advertisement
सूत्रों के अनुसार मस्जिदतला इलाके में पार्षद रहमत आलम अंसारी के समर्थकों ने स्थानीय लोगों पर लाठी-डंडे से हमला किया। हालांकि पार्षद रहमत आलम अंसारी ने इस मामले में अपनी संलिप्तता से इनकार किया है। 
आरोप है कि रात करीब 12:30 बजे तृणमूल पार्षद के लोगों ने अचानक स्थानीय लोगों पर हमला कर दिया। आरोप है कि पार्षद के लोग इलाके में तांडव कर रहे थे जिसके लिए स्थानीय लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई थी जिसके बाद उनके घरों में तोड़फोड़, बाइक में तोड़फोड़ की गई। कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। रात को ही नाराज लोगों ने मटियाब्रुज थाने का घेराव भी किया था। 
पुलिस ने कार्रवाई  करने का आश्वासन दिया जिसके बाद  हालात सामान्य हुए हैं। हालांकि मंगलवार सुबह के समय भी क्षेत्र में तनाव का माहौल है और संभावित संघर्ष को टालने के लिए अतिरिक्त संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। 
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari