Advertisement
sunlight news

कोलकाता के संक्रमण जोन में सख्ती बरतेगा प्रशासन

कोलकाता

कोलकाता। कोलकाता नगर निगम ने कोरोना संक्रमण में हालिया तेजी से निपटने के लिए शहर के सभी कोविड -19 हॉटस्पॉट और आइसोलेशन जोन में सख्ती बढ़ाने की तैयारी कर ली है।

Advertisement

 

केएमसी अधिकारियों ने मंगलवार को राज्य सचिवालय नवान्न को इस मुद्दे के बारे में एक सूचना भेजी है जिसमें  कोलकाता में सभी  हॉटस्पॉट और लगभग 2,000 अलगाव क्षेत्रों में कड़े कोविड दिशानिर्देश लागू करने के अनुरोध किए गए हैं।

 

संक्रामक ज़ोन में कड़े दिशा-निर्देश लागू करने की कोशिश – फिरहाद हकीम

 

कोलकाता नगर निगम के वर्तमान प्रशासक और राज्य के शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम ने इस बारे में बताया, “हम कोलकाता के सभी संक्रामक ज़ोन में कड़े दिशा-निर्देश लागू करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि स्थिति और न बिगड़े।”

 

उन्होंने आगे कहा, “हम निगरानी रखेंगे ताकि हर कोई मास्क पहने और सार्वजनिक स्थान पर, विशेषकर हॉटस्पॉट्स और आइसोलेशन ज़ोन में एक-दूसरे से कम से कम 5-फीट की दूरी बनाए रखें।”

 

हकीम ने कहा, “कोविड -19 संक्रमणों की दर अभी भी कोलकाता में नियंत्रण में है और भारत के किसी भी अन्य महानगरीय शहरों की तुलना में यहां स्थिति बेहतर है।”

 

दिलीप घोष का आरोप –  कोलकाता में अनलॉक 2.0 दिशानिर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है

 

पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने  आरोप लगाया है कि कोलकाता में अनलॉक 2.0 दिशानिर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है। घोष ने कहा, “हम किसी भी तरह का अंतर नहीं देख रहे हैं। हम यह अंतर नहीं कर पाए हैं कि वास्तव में सामान्य क्षेत्र कौन सा है और कोलकाता में कौन सा कंटेंनमेंट जोन है। राज्य में कहीं भी कोविड -19 के दिशानिर्देश लागू नहीं किए जा रहे हैं।” 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari