Advertisement
breaking news

LPG Price Cut – महीने के पहले दिन सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, 183 रुपए…

देश

LPG Price Cut – जुलाई महीने की शुरुआत राहत भरी खबर से हुई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है।

Advertisement

LPG Price Cut

हालांकि ये कटौती 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर पर की गई है। घरेलु एलपीजी की दरों में कुछ भी बदलाव नहीं किया गया है।

ताजा रेट्स की बात करें, तो दिल्ली में 3,113 रुपये का मिलने वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब सस्ता होकर 2,930 रुपये का रह गया है।

इस हिसाब से गैस सिलेंडर की कीमत 183 रुपये घटाई गई है। कोलकाता में अब ये कमर्शियल सिलेंडर 3255.50 रुपये से घटकर 3,081.50 रुपये का हो गया है।

बता दें कि साल 2026 में ये पहली बार है जबकि तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम घटाए हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari